Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: अपराधियों ने घर में घुसकर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

पलामू : जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अमनचैन मुहल्ले के एक घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी गयी। जख्मी युवक को एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बतायी गयी है। घटना बुधवार सुबह नौ बजे की है। पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ लिया है। घटना के पीछे आपसी लेनदेन का विवाद बताया गया है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि विवेक सिंह एवं दीपक सिंह गौतम सिंह के घर आये थे। इसी क्रम में विवेक ने गौतम सिंह को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से छत से कूद कर भाग गया। हालांकि, विवेक के साथ गये युवक दीपक ने गौतम को उसके परिजनों के साथ मिलकर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना के आधे घंटे के अंदर एक अपराधी को पकड़ लिया। साथ ही फायरिंग में इस्तेमाल किये गये हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। एसपी रिष्मा रमेशन ने इसकी पुष्टि की है। विवेक सिंह को पकड़ने के लिए भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। कुछ दिन पहले ही विवेक जेल से बाहर आया था। उसे एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा गया था।

Palamu Crime News Today