Sunday, February 9, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में शुक्रवार को झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने पत्र जारी किया है।

जारी पत्र के माध्यम से बताया गया है कि विभिन्न जन संवादों के माध्यम और सोशल मीडिया प्लेटफार्म से प्राप्त सूचना के बाद वर्तमान लोकसभा चुनाव में आपके जरिये राजमहल लोकसभा क्षेत्र से नामांन कर गठबंधन धर्म के विपरित कार्य किया गया है। साथ ही पार्टी के कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस वजह से आपको पार्टी के सभी पदों से पदमुक्त करते हुए प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।

JMM MLA Lobin Hembram expelled