Breaking :
||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप||मोदी ने किया झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह||किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे : राजनाथ सिंह||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

बाबूलाल मरांडी और प्रतुल शाहदेव पहुंचे मेडिका, घायल राजेंद्र साहू का जाना हाल, पुलिस को दी बड़ा अभियान चलाने की सलाह

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने रविवार को लातेहार जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। दोनों नेता मेडिका पहुंचे और घायल राजेंद्र साहू का इलाज कर रहे डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।

मौके पर प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव कहा कि लातेहार के बालूमाथ क्षेत्र में कार्य कर रहे कोयला व्यवसायियों को लगातार टारगेट किया जा रहा है। यह हमला इस क्षेत्र में संगठित अपराधियों के बढ़ते मनोबल को दिखा रहा है।

प्रतुल ने कहा कि लातेहार पुलिस बालूमाथ क्षेत्र में कोयला व्यवसायियों को समुचित सुरक्षा प्रदान करे और इस इलाके में संगठित आपराधिक गिरोहों की बढ़ती गतिविधियों पर भी लगाम कसे।

साथ ही कहा कि हाल ही में राज्य के गृह सचिव ने भी स्पष्ट किया है कि संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ अभियान चलाकर उनका खात्मा किया जायेगा। इसी आलोक में लातेहार, चतरा, रामगढ़, हजारीबाग जिलों में रंगदारी वसूल रहे इन गिरोहों के खिलाफ बड़ा अभियान चले।

Rajendra Sahu Balumath News