Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप

Palamu Latest News Today

पलामू : जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के हुटार पिकेट के हवलदार सुरेन्द्र पासवान एवं प्रभारी कालिका पासवान पर गंभीर आरोप लगाये गये हैं। मामला दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म से जुड़ा हुआ है। दोनों महिलाओं के एक पति ने एसपी कार्यालय के पुलिस हेल्प लाइन में इस सिलसिले में शिकायत दर्ज करायी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

रामगढ़ के मायापुर के रहने वाले दलित युवक ने एसपी को दिये आवेदन में कहा है कि उसकी दो पत्नी है। पहली (छोटी) तीन मई की सुबह शौच के लिए निकली थी। उसके बाद वह गायब हो गयी। खोजबीन के क्रम में छह मई को जानकारी हुई कि हुटार पिकेट के हवलदार सुरेन्द्र पासवान उसकी पत्नी को रमकंडा के कसमार में जबरदस्ती रखे हुए हैं। बेटे के साथ कसमार पहुंचा तो वहां उसकी पत्नी सुरेन्द्र पासवान के साथ नजर आयी। उसकी पत्नी उसके साथ आना चाहती थी, किन्तु सुरेन्द्र जाने नहीं दिया। उसकी पत्नी ने जानकारी दी कि घर से गायब करने के बाद सुरेन्द्र ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनायें। इनकार करने पर मारपीट की। वह उसके साथ (हवलदार) रहना नहीं चाहती। जब पत्नी का हाथ पकड़ कर साथ ले जाने लगे तो सुरेन्द्र ने उसे और उसके बेटे की पिटायी की और वहां से भगा दिया।

लोक लाज के कारण आस पड़ोस में बातचीत की और समस्या समाधान का आग्रह किया। इस बीच 8 मई को रात्रि 10 बजे हुटार पिकेट प्रभारी कालिका पासवान एवं सुरेन्द्र पासवान उसके घर पहुंचे और दूसरी पत्नी को घर में अकेला पाकर घर से 200 मीटर दूर महुआ पेड़ के पास ले गये एवं मुंह एवं हाथ को गमछा से बांधकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनायें। केस करने पर पूरा परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना के वक्त वह घर पर नहीं था। घर आने पर उसकी पत्नी ने जानकारी दी। इसके बाद मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस हेल्प लाइन से शिकायत दर्ज करायी।

मामले में एसडीपीओ मणिभूषण ने कहा कि इस संबंध में जानकारी मिली है। जांच कर जो दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

मामले में हुटार पिकेट प्रभारी कालिका पासवान ने कहा कि उसके उपर लगाये गये सारे आरोप निराधार हैं। किसी से प्रेरित होकर उसके खिलाफ शिकायत की गयी है। वरीय पदाधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दे दी गयी है, जहां तक बात हवलदार सुरेन्द्र पासवान की है तो इस संबंध में उसके खिलाफ लिखा गया है और उसे लाइन क्लोज भी कर दिया गया है।

Palamu Latest News Today