Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

मॉल ऑफ रांची का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, पत्नी के साथ देखी फिल्म गदर-2

Mall Of Ranchi News

रांची : शहर के रातू रोड स्थित मॉल ऑफ रांची का उद्घाटन रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन ने दीप जलाकर किया। उद्घाटन के बाद हेमंत सोरेन ने काउंटर से गदर-2 का टिकट खरीदा और हॉल में बैठकर फिल्म देखी।

Mall Of Ranchi News
Mall Of Ranchi

पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आखिरी बार उन्होंने अपनी पत्नी के साथ फिल्म कब देखी थी। इस पर हेमंत सोरेन ने जवाब दिया कि मैं इतनी जिम्मेदारी लेकर चल रहा हूं कि बताना मुश्किल है। गदर-2 के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें सभी पुराने कलाकार पसंद हैं। इस मौके पर फिल्म निर्माता प्रकाश झा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

मॉल ऑफ रांची की खासियत

आकाशवाणी के सामने, रांची रातू रोड स्थित मॉल ऑफ रांची की खास बात यह है कि इस मॉल में देश-विदेश के नामी ब्रांडों के शोरूम हैं। मॉल ऑफ रांची के निदेशक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि यह मॉल 2.5 लाख स्क्वायर फीट में बना है। इस मॉल में बड़े ब्रांड्स के शोरूम के अलावा मॉडर्न गेम जोन, फूड जोन, 4/4 सिनेमा स्क्रीन, लाइफस्टाइल और फैशन की दुकानें आदि उपलब्ध हैं।

अग्रवाल ने बताया कि मॉल ऑफ रांची के छठे फ्लोर पर ईस्ट इंडिया का सबसे बड़ा और नवीनतम गेमिंग जोन है। स्टारकेड सेंटर भी झारखंडवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। वहीं प्रकाश झा की सिनेमा स्क्रीन्स पीजेपी सिनेमा दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी। मॉल ऑफ रांची 8 फ्लोर में बना है। यह सेंट्रली वातानुकूलित है। इसमें लिफ्ट और एक्सीलेटर की सुविधा है। मॉल में आने वाले लोगों को पार्किंग की दिक्कत न हो इसके लिए दो फ्लोर में पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गयी है।

इस मॉल में बच्चों से लेकर बुजुर्गों और युवक-युवतियों तक की सुविधाओं और मनोरंजन का ख्याल रखा गया है। कुल मिलाकर ऐसो आराम से लेकर आधुनिक जीवनशैली तक के हर संसाधन यहां उपलब्ध होंगे। यहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की सुविधाओं और मनोरंजन का काफी ख्याल रखा गया है। इसके साथ ही प्रबंधकों का विशेष ध्यान जनता की सुरक्षा, सुविधा, समुचित साफ-सफाई और मॉल के रख-रखाव पर रहेगा।

Mall Of Ranchi News