लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के रांकीकला पंचायत के नकटा जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। पुलिस को ग्रामीणों से पेड़ से एक शव लटके होने की सूचना मिली। शव मिलने की सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने पुलिस को मौके पर भेजकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।
हालांकि समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकीय है। शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि शव कई दिन पुराना है। मृतक काले रंग का पैंट और आसमानी रंग का शर्ट पहने हुए था।
Manika Latehar Latest News