Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत

पलामू : जिले में वज्रपात की अलग अलग घटनाओं में तीन की मौत हो गयी। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में एक बच्ची एवं एक किशोर की मौत हुई, जबकि पांकी थाना क्षेत्र में एक बच्चे की मौत की खबर है। सूचना मिलने पर प्रखंड प्रशासन मामले की जानकारी लेने में जुटा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद अचानक से मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। वज्रपात भी हुआ। मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया था।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जिले के मोहम्मदगंज अंचल अंतर्गत कोल्हुआ सोनबरसा पंचायत के गाजीबिहरा गांव के लेमुआटीकर टोला निवासी बिनोद पासवान की पुत्री साक्षी कुमारी (4) की मौत मंगलवार की शाम वज्रपात से गम्भीर घायल होने के बाद हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गयी। वह अपने घर के बाहर खेल रही थी।

दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के गोलापत्थर टोला निवासी कमेश रजवार के रिश्तेदार के पुत्र बसंत रजवार (13 ) की मौत मंगलवार की शाम वज्रपात में गम्भीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के लिए ले जाने के क्रम में रास्ते मे हो गयी। किशोर गढ़वा जिलान्तर्गत मझिआंव थाना क्षेत्र के मोरबे भरत पहाड़ी निवासी जोखन रजवार का पुत्र था। वह अपने फूफा के घर गोलापत्थर आया था। जानकारी के अनुसार वह स्मार्टफोन मोबाइल से घर से बाहर बात कर रहा था, तभी वज्रपात की चपेट में आ गया।

तीसरी घटना पांकी प्रखंड के डेमा गांव में हुई। यहां वज्रपात से एक 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। गांव में मातम छाया हुआ है। किशोरी की पहचान की जा रही है।

पलामू में वज्रपात से तीन बच्चों की मौत