Breaking :
||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी
Saturday, May 18, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: नियोजन नीति और बढ़ते लव जिहाद के विरोध में भाजयुमों ने फूंका सीएम हेमंत का पुतला, प्रदेश अध्यक्ष ने नियोजन नीति को बताया घटिया

बीरेंद्र प्रसाद/लातेहार

लातेहार : झारखंड में हेमंत सरकार द्वारा लागू नियोजन नीति और बढ़ते लव जिहाद के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा और महिला मोर्चा ने जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पुतला दहन का नेतृत्व युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह, महिला मोर्चा की कल्याणी देवी और शीला देवी ने किया।

मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि जिस तरह से घटिया नियोजन नीति लागू करके युवाओं को छलने का कार्य झारखंड के घटिया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया है इससे राज्य के युवा आक्रोशित हैं। अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। भाजपा नेताओं के बार कहने के बावजूद कि यह नियोजन नीति सही नहीं है, इसमें तुष्टिकरण की राजनीति का बू आ रहा है। इससे आपका भला होने वाला नहीं है। इसके बावजूद राज्य के बेशर्म मुखिया ने इस तरह का नियोजन नीति लागू किया। इसी के विरोध में आज यह पुतला दहन किया गया है।

उन्होंने कहा कि हमलोग आज भी उनसे आग्रह करते हैं कि झारखंडियों के हित में नियोजन नीति लागू करें। हम उसका समर्थन करेंगे। यदि झारखंड के युवाओं के हितों का ख्याल नहीं रखा गया तो हमारा यह विरोध जारी रहेगा।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

जिलाध्यक्ष हरि कृष्ण सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार ने तुष्टीकरण की नीति अपनाई है, जिससे झारखंड में अराजकता फैल गई है, ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।

महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कल्याणी देवी ने कहा कि आदिवासी लड़की को लव जिहाद में फंसा कर उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाते हैं। इस तरह की घटना झारखंड के लिए शर्म की बात है। आदिवासियों के नाम पर वोट लेकर हेमंत सरकार आदिवासियों को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजधानी यादव, जिला महासचिव पंकज कुमार सिंह, युवा नगर अध्यक्ष सागर कुमार, प्रमोद प्रसाद, राजीव रंजन पांडेय, पवन कुमार, विष्णु प्रसाद, आनंद सिंह, विवेक प्रसाद, रितेश कुमार निक्कू समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।