Breaking :
||लातेहार: टैंकर और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार घायल, हेलमेट ने बचायी जान||चतरा लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने दाखिल किया नामांकन, प्रदेश के कई बड़े नेता हुए शामिल||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में शादी समारोह से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, पांच घायल, दो रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : शुक्रवार की सुबह बालूमाथ थाना क्षेत्र के पकरी-होलंग मार्ग पर हेसाबार पुल के पास हुई ऑटो दुर्घटना में एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गये। सभी शादी समारोह में शामिल हो कर वापस अपने घर लौट रहे थे।

Kidzee Latehar
Kidzee Latehar

घायलों में चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चकला ग्राम के अरंडिया टांड टोला निवासी जत्रु टाना भगत के पुत्र महावीर टाना भगत, संदीप भगत का पुत्र अंश तिर्की, जयपाल भगत का पुत्र विनय तिर्की, संदीप भगत की पत्नी रुक्मणी देवी व धनसहाय भगत की पत्नी सुमित्रा देवी शामिल हैं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद ने महावीर टाना भगत एवं अंश तिर्की की स्थिति को गंभीर और चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

इस घटना में महावीर टाना भगत और अंश तिर्की को सर व सीने में गंभीर और आंतरिक चोट आयी है। जबकि अन्य घायलों को आंशिक रूप से चोटें आयी हैं। जानकारी के अनुसार सभी लोग भांग ग्राम से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुल के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।