Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

मनिका: पिकअप व ऑटो की टक्कर में तीन घायल

लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के रांची मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर दोमुहान मोड़ के पास पिकअप व ऑटो के बीच हुई टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार ऑटो मनिका से लातेहार जा रहा था। इसी दौरान पिकअप वाहन ऑटो के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में ऑटो चालक धीरेंद्र भुइयां (होटवाग, लातेहार), प्रिया देवी (लोटो, लातेहार), रिंकी कुमारी (लाली, मनिका) शामिल हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

सभी घायलों को राहगीरों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया।