Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू

पांच लाख का इनामी माओवादी सब जोनल कमांडर ने किया आत्मसमर्पण!

पलामू : बूढ़ा पहाड़ इलाके में सक्रिय माओवादी सब जोनल कमांडर संतू भुइयां उर्फ ​​संतोष भुइयां उर्फ ​​धनंजय भुइयां ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। झारखंड सरकार ने इस पर पांच लाख का इनाम घोषित किया है। वह पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के करकट्टा पंचायत के सियर भोंका का रहने वाला है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सरेंडर करने के बाद संतू से पुलिस के आला अधिकारी अज्ञात स्थान पर रखकर पूछताछ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उसने सुरक्षाबलों को नक्सल गतिविधियों की जानकारी दी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अगले कुछ दिनों में उसके आत्मसमर्पण की विधिवत आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

आपको बता दें कि पिछले दो महीने से पुलिस माओवादियों के खिलाफ बूढा पहाड़ इलाके में ऑपरेशन ऑक्टोपस चला रही है। इस अभियान के दौरान संतू बूढ़ा पहाड़ के इलाके से फरार हो गया। बूढ़ा पहाड़ का इलाका छोड़ने के बाद वह लातेहार, लोहरदगा और गुमला के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय था। जानकारी के मुताबिक, माओवादियों ने प्रेम प्रसंग के चलते संगठन में संतू का पद छोटा कर दिया था। संतू का ससुराल भी बूढ़ा पहाड़ इलाके में है।