Breaking :
||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप||मोदी ने किया झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह||किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे : राजनाथ सिंह||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा
Saturday, May 11, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में भू-अर्जन कार्यालय का हेड क्लर्क 12 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

पलामू : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की पलामू इकाई ने विशेष भू-अर्जन कार्यालय में शुक्रवार को प्रधान लिपिक टुनटुन कुमार उपाध्याय को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्रधान लिपिक भूमि अधिग्रहण मुआवजा के भुगतान के लिए फाइल आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत ले रहा था।

भू-अर्जन कार्यालय से प्रधान लिपिक को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम उसके आवास पर भी गई और वहां छानबीन की। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पलामू के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पाटन प्रखंड के किशुनपुर के ग्राम इमली के रहने वाले सुनील सिंह की 1.04 एकड़ भूमि सिंचाई विभाग विशेष भू-अर्जन द्वारा बरकुड़वा वितरणी नहर में अधिग्रहण की गयी है लेकिन अभी तक मुआवजा भुगतान नहीं किया गया है।

भुगतान फाइल आगे बढ़ाने के लिए विशेष भू-अर्जन कार्यालय के प्रधान लिपिक टुनटुन उपाध्याय 12 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। सुनील के लिखित आवेदन एवं सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। टुनटुन उपाध्याय फिलहाल बारालोटा में रहता है लेकिन उसका घर बिहार में है।