Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल

पलामू : जिले हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत 12 वर्षीय नाबालिग किशोर के साथ पटना सचिवालय से सेवानिवृत कर्मचारी ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। मेदिनीनगर के एमएमसीएच में मेडिकल जांच के बाद आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पीड़ित किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना शुक्रवार शाम की है। मामला देर रात दर्ज कराया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि आरोपी 66 वर्षीय रामनारायण ठाकुरगांव के घर में अकेले रहता है। पीड़ित किशोर की माता ने बताया कि घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना के वक्त किशोर खेलने जा रहा था। उसे जबरन पड़कर आरोपित कमरे में बंद कर दिया और उसके हाथ-पांव बांधकर उसके साथ कुकर्म किया। साथ ही उसे घर के मचान (पटवट) पर फेंक दिया।

पीड़ित की मां ने बताया कि घर लौटने के बाद किशोर की खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ अता-पता नहीं चला। गांव के बच्चों ने जानकारी दी की किशोर को रामनारायण ठाकुर के घर में चिल्लाते हुए सुना था। सूचना मिलने पर गांव के लोग जुटे और आरोपी की जमकर पिटायी की। पुलिस वारदात की तहकीकात कर रही है।

Palamu Latest News Today