Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

ED का चार्जशीट पढ़ लें कल्पना सोरेन, हेमंत के जेल जाने का कारण मिल जायेगा : बाबूलाल मरांडी

पलामू : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झामुमो पर हमला बोला है। मरांडी ने कहा कि ईडी द्वारा प्रस्तुत चार्जशीट हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार का दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि आज पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी भाजपा पर उनके पति को परेशान करने का आरोप लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि कल्पना सोरेन केवल ईडी द्वारा प्रस्तुत 191 पृष्ठ की चार्जशीट को अक्षरशः पढ़ लें, उन्हें हेमंत सोरेन के जेल जाने के कारण का पता चल जायेगा।

मरांडी शुक्रवार को मेदिनीनगर पलामू में पार्टी द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार ने राज्य को चौतरफा लूटा। बालू, पत्थर,कोयला, लोहा,जमीन सब लूटा। नाम बदल बदल कर लूटा। यही नहीं रुके बल्कि युवाओं की नौकरी भी लूटवा दी। मरांडी ने कहा एक तरफ भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है, भ्रष्टाचारियों की बरात है दूसरी ओर भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने की मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि आज सारे भ्रष्टाचारी, भारत विरोधी, सनातन विरोधी, विकास विरोधी ताकतें मोदी को हटाने की बात कर रहे हैं, जबकि जनता तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए संकल्पित है।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश के गरीब, दलित, आदिवासी सभी विकास की मुख्यधारा से जुड़े हैं। देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं। सड़क, बिजली, हाईवे, आईआईटी, ऐम्स, आईआईएम, हवाई अड्डा,रेलवे स्टेशन सुविधाओं में वृद्धि हुई। देश के 80 करोड़ लोगों तक मुफ्त राशन की व्यवस्था सुनिश्चित हुई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ायें और अबकी बार 400 पार का संकल्प पूरा करें।

Babulal Marandi Palamu visit