Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: चतरा लोकसभा सीट से 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, कुल 31 ने दाखिल किया था पर्चा

लातेहार : लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। 04 चतरा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत लातेहार में पांचवें चरण के तहत 20 मई को मतदान होना है। इस बार कुल 31 उम्मीदवारों ने नामांकन पात्र दाखिल किया था। स्क्रूटनी और नाम वापसी के बाद अब 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि 26 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि 26 अप्रैल से 03 मई तक निर्धारित की गयी थी। जिसमें कुल 31 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। स्क्रूटनी और नाम वापसी के बाद बचे हुए 22 उम्मीदवार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

काली चरण सिंह भारतीय जनता पार्टी, कृष्णानन्द त्रिपाठी इंडियन नेशनल काँग्रेस, नागमणि बहुजन समाज पार्टी से उम्मीदवार हैं।

अर्जुन कुमार कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, कर्मलाल उरांव पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), कामदेव डिहो राण राष्ट्रीय जन उत्कर्ष पार्टी, दर्शन गंझू झारखण्ड पार्टी, दुलेश्वर साव भारतीय जवान किसान पार्टी, विमल लकड़ा आंबेडरकराईट पार्टी ऑफ इंडिया, महेश बांडो बहुजन मुक्ति पार्टी, लव कुमार पंडित भागीदारी पार्टी, संजय कुमार स्नेही लोकहित अधिकार पार्टी, सुमित कुमार यादव समता पार्टी से।

अर्जुन प्रजापती, मो अबुजर खाँ, डॉ अभिषेक कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, चंदन कुमार, दीपक कुमार गुप्ता, योगेश कुमार सिंह, विक्रांत कुमार सिंह, श्रीराम सिंह निर्दलीय से।

प्रेस वार्ता में आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, अपर समाहर्ता रामा रविदास, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला भू अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेत अन्य पदाधिकारी, विभिन्न संस्थानों के मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Latehar Latest News Today