Breaking :
||झारखंड में पांचवें चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, आचार संहिता उल्लंघन के सात मामले दर्ज||लातेहार में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न, 65.24 फीसदी वोटिंग||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश
Tuesday, May 21, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: पारा शिक्षक से लेवी वसूलने आये अपराधियों ने हेडमास्टर व शिक्षकों के साथ की थी गाली-गलौज व मारपीट, दो गिरफ्तार

लातेहार : सदर थाना पुलिस ने शिक्षकों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में ताजुद्दीन अंसारी उर्फ सोनू (22) और सूरज लोहरा (29) का नाम शामिल है। दोनों सदर थाना क्षेत्र के लेधपा गांव के रहने वाले हैं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 10 जुलाई को सदर थाना क्षेत्र के तूपु खुर्द गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने मारपीट व दुर्व्यवहार किया था। इन लोगों ने स्कूल के पारा शिक्षक ललन कुमार से लेवी की मांग की थी। ललन कुमार ने मुखिया निधि से कुछ निर्माण कार्य कराया था। वे उसी पारा शिक्षक को खोजने स्कूल परिसर में गये। लेकिन वह उन्हें वहां नहीं मिला। इसके बाद अपराधियों ने भय का माहौल बनाने के लिए हेडमास्टर और शिक्षकों की पिटाई कर दी।

इस संबंध में प्रधानाध्यापक के लिखित आवेदन पर थाना कांड संख्या 148/2023 के तहत पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर ताजुद्दीन अंसारी उर्फ सोनू और सूरज लोहरा को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

इस छापेमारी अभियान में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के अलावा पुअनि मो. शाहरूख, देवानंद कुमार, राज रौशन सिन्हा, दिवाकर धोबी, सअनि कुबेर प्रसाद देव समेत लातेहार थाना के सशस्त्र शामिल थे।