Sunday, February 16, 2025
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

झामुमो ने बालूमाथ में चलाया सदस्यता अभियान, एक सौ बनाये नये सदस्य

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : झारखंड मुक्ति मोर्चा बालूमाथ प्रखंड कमेटी के द्वारा प्रखंड क्षेत्र में सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष ऐश्वर्या उरांव के नेतृत्व में झाबर पंचायत क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

तपती गर्मी को देखते हुए झामुमो ने यह अभियान सुबह एवं शाम के समय में पंचायत क्षेत्र के इचाक, झाबर व हांथडीह ग्राम के विभिन्न टोलो में चलाया। इस दौरान झामुमो के सिद्धांतों को बताते हुए कार्यकर्ताओं ने सभी से जुड़ने का आह्वान किया। झामुमो के सिद्धांतों से प्रभावित होकर पंचायत क्षेत्र में करीब एक सौ लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

मौके पर झामुमो के कई कार्यकर्ता और नेता मुख्य रूप से मौजूद रहे।