Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची: राजधानीवासियों को जुलाई तक मिलेगा फ्लाईओवर का तोहफा, मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश

Ranchi flyover Construction News

रांची : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने बुधवार को राजधानी रांची में बन रहे निर्माणाधीन कांटाटोली एवं सिरमटोली फ्लाईओवर की कार्य प्रगति का औचक निरीक्षण किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग एवं जुडको के अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य हर हाल में निर्धारित समय में पूरा करने के लिए निर्माण कार्य में तेजी लायें।

मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर फ्लाईओवर निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं का निस्तारण जल्द करने को कहा। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर की सुविधा आमजनों के लिए है। इसलिए जरूरी है कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य दिन-रात तेज गति से किया जाये। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जरूरत पड़े तो मानव बल बढ़ाएं। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि फ्लाईओवर निर्माण जुलाई 2024 तक हर हाल में पूरा कर लें। आम जनता जुलाई 2024 से फ्लाईओवर का उपयोग कर सके, यह उनकी सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि फ्लाईओवर निर्माण के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त बनी रहे। उन्होंने कहा कि कोई भी नया निर्माण दीर्घकालिक दृष्टि के साथ होना चाहिए। निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। लम्बे अरसे तक राज्य की जनता इस फ्लाईओवर का उपयोग कर सके, इस निमित्त निर्माण से संबंधित सभी मापदंडों पर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण कार्य किये जायें।

इस मौके पर पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Ranchi flyover Construction News