Breaking :
||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष
Sunday, April 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरकोल्हान प्रमंडलझारखंड

पति से विवाद के बाद महिला तीन बच्चों के साथ कुएं में लगायी छलांग, तीनों बच्चों ने तोड़ा दम

सरायकेला : जिले के खरसावां में एक महिला अपने पति से विवाद के कारण अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गयी। 20 फीट से ज्यादा गहरे कुएं में कूदी महिला को तो लोगों ने बचा लिया, लेकिन तीनों बच्चों की मौत हो गयी।

घटना खरसावां के कुम्हारसाही कॉलोनी की है। जानकारी के अनुसार लोहरदगा जिले के कुडू के अशोक महतो अपनी पत्नी पूजा देवी और तीन बच्चों के साथ खरसावां के कुम्हारसाही बस्ती में किराये के मकान में रहते हैं। शनिवार की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों में सुलह हो गयी, लेकिन रविवार की सुबह अशोक महतो काम से रांची चला गया।

इसी बीच सुबह करीब 11 बजे पूजा देवी (30) अपनी दो बेटियों कोमल कुमारी (9), अनन्या महतो (5) और बेटे आर्यन महतो (2) के साथ कुएं में कूद गयी। कुएं में पानी अधिक था। इसलिए तीनों बच्चों की मौत हो गयी।

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी हरेंद्र पाठक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सबसे पहले पूजा देवी को रेस्क्यू कर कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद एक-एक कर तीनों बच्चों के शव बाहर निकाले गये। तब तक कुएं के पास भारी भीड़ जमा हो गयी थी।

तीनों बच्चों का शव कुएं से बाहर निकाला गया। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। महिला को कुएं से बचा लिया गया है। फिलहाल महिला कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jharkhand Crime News Today