Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

भाजपा से तीन बार विधायक रहे जयप्रकाश भाई पटेल कांग्रेस में शामिल

Jaiprakash Bhai Patel Joins Congress

रांची : मांडू विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे जयप्रकाश भाई पटेल ने बुधवार को भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा लिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय, दिल्ली में मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा, झारखंड कांग्रेस कमेटी के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झारखंड के संसदीय कार्य मंत्री और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के मौजूदगी में पटेल ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।

मौके पर प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि जेपी पटेल का कांग्रेस में शामिल होना झारखंड के लिए सुखद संकेत है। झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई नेता हमारे संपर्क में है जो दूर दृष्टि रखते हुए कांग्रेस की नीतियों और भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रभावित होकर कांग्रेस की ओर हाथ बढ़ा रहे हैं। उन्होंने जेपी पटेल को बधाई देते हुए कहा कि इनके आने से न सिर्फ झारखंड, बल्कि अन्य राज्यों पर भी प्रभाव पड़ेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि डर और लालच के कॉकटेल के आगे जब सब लोग मस्तक हो रहे हैं तब इन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है। इसके लिए हम इन्हें बधाई देते हैं। जब देश में देश बेचने वाले और देश बचाने वाले की लड़ाई चल रही है तब जयप्रकाश भाई ने देश बचाने वालों का साथ देना उचित समझा। इनका यह निर्णय झारखंड की राजनीति में दुरगामी प्रभाव डालेगा।

आलमगीर आलम ने जेपी पटेल को बधाई देते हुए कहा कि संबंधों को निभाने में जयप्रकाश पटेल की अग्रणी नेताओं में शुमार है। जनप्रतिनिधि का सच्चा गुण इन में समाहित है जो आगे रहकर जनता के हितों के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि कांग्रेस के विचारधारा से प्रभावित होकर पटेल ने जो रास्ता चुना है। उससे कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में मजबूती मिलेगी।

सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि उन्होंने विगत लोकसभा चुनाव में भाजपा और आजसू के लिए प्रचार किया था। उन्हें लगा था कि स्वर्गीय टेक लाल के सपनों को पूरा करने के लिए एनडीए गठबंधन में जाना उचित रहेगा लेकिन भाजपा में शामिल होने के पश्चात उन्होंने पिता के विचारों को उसे गठबंधन में नहीं पाया। इंडिया गठबंधन का परिणाम लोकसभा चुनाव के बाद दिखेगा। जनता के आकांक्षाओं को पूरा करने और विकासवादी सोच को आगे बढ़ाने के लिए मैं कांग्रेस में शामिल हुआ हूं।

जयप्रकाश भाई पटेल के कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा संगठन महासचिव अमूल्य नीरज खलको मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, संजय पांडे, ऋषिकेश सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता सोनाल शांति ने यह जानकारी दी।

नेता प्रतिपक्ष और चंदन क्यारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने बुधवार को मांडू विधायक जेपी पटेल के कांग्रेस का दामन थामने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सभी राजनेता अपने हिसाब से राजनीति करते है। कोई व्यक्तिगत हित के लिए राजनीति करते हैं तो कोई राष्ट्रहित के लिए।

जेपी पटेल एक परिवार को मजबूत करने के लिए कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इस पार्टी की तुलना में भाजपा में शामिल होने वाले नेता राष्ट्र को मजबूत करने के लिए शामिल होते हैं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने को जेपी पटेल का आत्मघाती कदम बताया। उन्होंने कहा कि जेपी पटेल के जाने का भाजपा फायदा और नुकसान नहीं सोच रही। भाजपा अपने विचारधारा के साथ आगे बढ़ रही है, जो भी इस विचारधारा के साथ जुड़ा है। वह जरूर आगे बढ़ा है।

राज्यसभा सदस्य और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने जेपी पटेल प्रकरण पर कहा कि यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। जेपी पटेल को उनकी ओर से शुभकामनाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि हजारीबाग सीट से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल का चुनाव जीतना तय है। जेपी पटेल वहां जोर लगाकर देख लें। भाजपा कैडर आधारित पार्टी है। किसी एक विधायक के आने और जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Jaiprakash Bhai Patel Joins Congress