Breaking :
||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय
Saturday, September 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची में अपराधी की गोली मारकर हत्या, कालू लामा हत्याकांड में गया था जेल

रांची : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातू में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना मंगलवार देर शाम की है। मृतक आपराधिक चरित्र का था। वह कालू लामा हत्याकांड में जेल भी जा चुका था।

जानकारी के अनुसार मृत युवक की शिनाख्त बिट्टू खान के रूप में हुई है। वह एदलहातू के नीचे टोला का रहने वाला था। बताया गया कि एदलहातु के टोंटे चौक स्थित सरना स्थल के पास बिट्टू खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उस पर फायरिंग की। तनवीर को चार गोलियां लगी। इसके बाद आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मृतक कालू लामा हत्याकांड में जेल भी जा चुका था। आशंका जतायी जा रही है कि गैंगवार को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। शहर से बाहर जाने वाले रास्तों को सील कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

थाना सिटी एसपी शुभांशु जैन ने बताया कि वह अपराधी किस्म का युवक था। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।