Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायल

बबन पासवान/मनिका

लातेहार : मनिका प्रखंड के जुंगुर गांव में सोमवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

घायलों में नंदू यादव 55 वर्ष, शत्रुघ्न यादव 55 वर्ष, दिलमन यादव 45 वर्ष, तीनों पिता स्वर्गीय कुवंर यादव ग्राम जुंगुर शामिल हैं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायल नंदू यादव ने बताया कि हम तीन भाई अपने पूर्वजों के समय से चली आ रही जमीन को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जोत रहे थे। इसी बीच जुंगुर गांव के बलराम उराँव, मंजय उराँव, संजय उराँव, टूना उराँव पूरे परिवार के साथ लाठी-डंडे और चाकू से लैस होकर आये और हमारे साथ गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की नियत से हम पर हमला कर दिया। जिससे हम तीनों भाई घायल हो गये। मारपीट के बाद सभी लोग वहां से भाग कर अपने घर चले गये।

सभी घायलों को परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका लाया गया, जहां आयुष डॉक्टर उमेश कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में उसकी हालत गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।