लातेहार: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला गंभीर रूप से घायल
लातेहार :शुक्रवार को बरकाकाना बरवाडीह रेलवे खंड पर महुआमिलन-निंद्रा स्टेशन के बीच चंदवा थाना क्षेत्र के मल्हान गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।
घायल महिला को टोरी आरपीएफ जवानों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया।
समाचार लिखे जाने तक घायल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है, साथ ही यह भी पता नहीं चल पाया है कि महिला किसी दुर्घटना का शिकार हुई या कुछ और हुआ।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
बता दें कि करीब एक महीने पहले घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर ट्रेन से कटकर एक प्रेमी युगल की भी मौत हो गई थी।