Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज

लातेहार : जिले में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में संज्ञान लेते हुए कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। एफएसटी चंदन कुमार चंद्रा ने लातेहार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कर मामला दर्ज कराया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

एफएसटी चंदन कुमार चंद्र 29/04/24 समय 3.30 बजे अपराहन क्षेत्र भ्रमण के दौरान जोगनाटांड (होटवाग) में सड़क किनारे पेड़ पर कांग्रेस पार्टी का बैनर लटकता हुआ पाया गया। जिसे एफएसटी चंदन कुमार चंद्र के द्वारा हटवा दिया गया है। वहां कोई व्यक्ति उपलब्ध नहीं होने के कारण किसके द्वारा और कब बैनर लगाया गया है यह ज्ञात नहीं हो सका है। जिस कारण कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए प्राथमिक की दर्ज करायी गयी है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते पाये जाने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 एवं आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जायेगी।

Latehar Code Of Conduct Violation