Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: आठ साल की दिव्यांग बच्ची से 35 साल के शादीशुदा युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Palamu Latest News Today

पलामू : आठ साल की गूंगी और बहरी बच्ची के साथ 35 साल के एक शादीशुदा युवक ने दुष्कर्म किया है। घटना पलामू जिले के थाना नावाबाजर थाना क्षेत्र के सदाबह नदी की है। बच्ची को गंभीर स्थिति में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसकी मेडिकल जांच करायी गयी है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम बच्ची घर से थोड़ी दूर पर स्थित सदाबाह नदी की ओर गयी थी। इसी दौरान पंडवा मोड़ का रहने वाला कंचन वहां पहुंचा। सुनसान इलाके में बच्ची को ले गया और उसके साथ जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

हॉस्पिटल बच्ची की ईलाज के लिए पहुंचीं उसकी दादी ने शनिवार को बताया कि बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उसे परिवार वाले ढूंढने लगे। बच्ची की मां को स्थानीय लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति बच्ची को सदाबह नदी के सुनसान इलाके में ले गया है। लोगों के बताये अनुसार परिवार के लोग उस जगह पर पहुंचे तो वहां देखा एक युवक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। बच्ची रो रही थी। आवाज सुनकर जब आसपास के लोग पहुंचे लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि, बाद में पंडवा थाना की मदद से आरोपित को गिरफ्तार किया गया। आरोपी नशे में धुत था। घटना की जानकारी नावाबाजार पुलिस को दी दी गयी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Palamu Latest News Today