Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

दुमका और गिरिडीह लोकसभा सीट से JMM ने उतारे उम्मीदवार

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गुरुवार को दुमका और गिरिडीह लोकसभा सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। दुमका से नलिन सोरेन और गिरिडीह से मथुरा प्रसाद महतो को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है।

इससे पूर्व चर्चा थी कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल से दुमका लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं पर अब इस घोषणा के बाद सभी प्रकार की चर्चा पर विराम लग गया है।

गौरतलब है कि आईएनडीआईए गठबंधन के मुख्य घटक दल कांग्रेस ने झारखंड में अबतक सिर्फ तीन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। 28 मार्च को कांग्रेस की सीईसी की बैठक के बाद पार्टी ने तीन उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। इसमें लोहरदगा लोकसभा से सुखदेव भगत, खूंटी से कालीचरण मुंडा और हजारीबाग से जय प्रकाश पटेल को उम्मीदवार बनाया गया था।

JMM Dumka Giridih Candidates