Breaking :
||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप||मोदी ने किया झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह||किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे : राजनाथ सिंह||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा
Saturday, May 11, 2024
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: राजद कार्यकर्ताओं ने सुभाष यादव की गिरफ्तारी के विरोध में निकाली रैली, फूंका पुतला

लातेहार : हेरहंज में राजद कार्यकर्ताओं ने सुभाष यादव की गिरफ्तारी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकाली और पीएम मोदी का पुतला दहन किया। यह कार्यक्रम राजद प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ उराँव के नेतृत्व में किया गया।

यह रैली राजद कार्यालय से लेकर प्रखंड परिसर तक गयी। वहां से लौटने के बाद बस स्टैंड चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। पुतला दहन के दौरान जमकर नारेबाजी की गयी।

राजद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार मुर्दाबाद, नरेंद्र मोदी-अमित शाह मुर्दाबाद, लालू-राबड़ी जिंदाबाद, तेज तेजस्वी जिंदाबाद, सुभाष यादव जिंदाबाद, सत्यानंद भोक्ता जिंदाबाद, सुभाष यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा ज़माना, जेल का ताला टूटेगा, सुभाष यादव छूटेगा आदि के नारे लगाये गये।

प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ उराँव ने कहा कि केंद्र सरकार सभी विपक्षी दलों को बेवजह परेशान करने के लिए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है, जिसके लिए पूरे राज्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

मौके पर प्रदेश सचिव व्यास प्रसाद यादव, क्रीड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विपिन यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष अनिल यादव, अरविंद यादव, दयाल यादव, प्रखंड कोषाध्यक्ष जितेंद्र यादव, पवन यादव, महेन्द्र यादव, तुलेश भोक्ता, सुनील राम, पिंटू भुइयां, कुलेश्वर यादव, कौलेश्वर गंझू, रूपलाल यादव, ललन यादव, बली यादव, रूपेश यादव, रंजीत यादव, मनोज यादव, सकेन्द्र राम, प्रेम भुइयां, रंजीत गंझू, सुरेश गंझू, नितेश गंझू, दरोगी यादव, प्रमोद यादव, कौलेश्वर भोक्ता समेत काफी संख्या राजद में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Herhanj Latehar Latest News