लातेहार: घर में घुसकर नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
लातेहार : जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के कुरोकला गांव में एक नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा तब हुआ जब नाबालिग छात्रा अपने परिजनों के साथ महुआडांड़ थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची।

हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर शाहपुर गांव निवासी आरोपी सुबोध खलखो (35) को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि नाबालिग नेतरहाट थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जो कुरोकला गांव में अपनी रिश्तेदार मरियम लकड़ा के घर रहकर पढ़ाई करती थी।
लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
मरियम लकड़ा ने बताया कि लड़की उनके घर में रखकर पढ़ाई करती थी। उसने इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की है। मरियम ने बताया कि 29 मई को घर के बगल में मंगनी का कार्यक्रम चल रहा था। हमलोग इस कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। जबकि, लड़की घर में अकेली थी। इसी बात का फायदा उठाकर सुबोध खलखो घर में घुस गया और कमरे में सो रही लड़की का मुंह दबा कर दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को नहीं बताने की बात कहकर जान से मारने की धमकी दी।
अगले दिन बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो उसे इलाज के लिए महुआडांड लाया गया। जहां पूछने पर उसने पूरी घटना की जानकारी दी। उसने यह भी बताया कि आरोपी पहले भी उससे छेड़खानी करता था। इसकी सूचना जब हमलोगों ने शाहपुर स्थित उसके घर जाकर दी तो ग्रामीणों ने बैठक कर मामले को रफा-दफा करना चाहा। लेकिन हमलोग लड़की को लेकर महुआडांड़ थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया।
Latehar mahuadanr Rape News