Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: झोला छाप डॉक्टर अपहरण कांड का मास्टरमाइंड ससुराल से गिरफ्तार

पलामू : झोला छाप डाक्टर मो. फिरोज खान उर्फ रहमान अपहरणकांड के मास्टरमाइंड दिग्विजय सिंह उर्फ डिक्कू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जिले के तरहसी थाना क्षेत्र स्थित ससुराल से पकड़ा गया। घटना के बाद से आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए भागा फिर रहा था। उसने अपने ससुराल में शरण ले रखी थी। गुप्त सूचना पर हुसैनाबाद पुलिस ने छापामारी कर दिग्विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहरणकांड में इस्तेमाल स्वीफ्ट कार (जेएच 01 एम 1212) को भी बरामद किया है। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने बुधवार को इसकी पुष्टि की है।

26 फरवरी की शाम पेट दर्द से पीड़ित मरीज का इलाज कराने के बहाने डा. रहमान को क्लीनिक से बाहर बुलाकर अपहरण कर लिया गया था। इस घटना में शामिल तीन आरोपियों प्रिंस कुमार सिंह उर्फ चिकू सिंह, चंदन कुमार सिंह एवं अभय कुमार सिंह उर्फ मिकू को गिरफ्तार कर एक मार्च को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इस घटना को आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने अंजाम दिया था।

एसपी ने जानकारी दी कि हुसैनाबाद के वार्ड नंबर 9 राजटोली के मो. फिरोज खान उर्फ डा. रहमान खान अपहरणकांड के तीन दिन बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं इस कांड का उदभेदन भी किया था। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम जुटी हुई थी। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि कांड का चौथा और मुख्य आरोपी दिग्विजय सिंह उर्फ डिक्कू अपने ससुराल तरहसी में शरण ले रखा है। डाक्टर का अपहरण करने के बाद उसे दिग्विजय सिंह के मेदिनीनगर के हाउसिंग कॉलोनी स्थित किराये के मकान पर रखा गया था।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपहरणकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। साथ ही उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल स्वीफ्ट कार बरामद की गयी। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। दिग्विजय के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाना में एक मामला दर्ज है। डाक्टर अपहरणकांड में नाज परवीण ने मामला दर्ज कराया था।

Palamu Latest Crime News