Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडलसतबरवा

पलामू: विसर्जन जुलूस के दौरान विवाद, प्रशासन ने की पहल, स्थिति नियंत्रण में

Satbarwa Palamu Latest News

पलामू : सतबरवा प्रखंड मुख्यालय के सतपुरवा में सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान मस्जिद के पास दो समुदायों के बीच उत्पन्न विवाद सुलझ गया है। एसपी के निर्देश पर शनिवार को सतबरवा थाना परिसर में बैठक हुई। बैठक में सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक पांडे व थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी के अलावा एएसआई बसंत कुमार दुबे समेत दोनों समुदाय के कई लोग मौजूद थे।

एक विशेष समुदाय के लोगों का आरोप है कि सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। शुक्रवार रात करीब आठ बजे हमारा कार्यक्रम चल रहा था। विसर्जन जुलूस डीजे के साथ निकला।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

धार्मिक स्थल के पास लोगों ने उन्हें जबरन अबीर-गुलाल लगा दिया। धार्मिक स्थल पर पेंट से जयघोष भी लिखा, जिसे हमने मिटा दिया। इस दौरान जुलूस की ओर से पथराव का भी आरोप लगाया। थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी की तत्परता से जिले से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर मामले को शांत कराया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने कहा कि दोनों समुदाय के लोगों को एक जगह रहना ह।. यह प्रयास होना चाहिए कि लोग एक-दूसरे के साथ मिलकर रहें। बीडीओ अभिषेक पांडे ने कहा कि लड़ाई-झगड़ा समस्या का समाधान नहीं है। दोनों समुदाय के लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होंगे, ताकि लोगों का विश्वास बढ़ सके। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे पर भरोसा जताते हुए सहयोग करने की बात कही है। लाउडस्पीकर लगे वाहन को छोड़ दिया गया।

Satbarwa Palamu Latest News