Breaking :
||झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक आम चुनाव संपन्न, ज्योति कुमारी को मिले सर्वाधिक 1845 वोट||संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट: यात्रियों के फर्द बयान पर FIR दर्ज||रांची: महिला से ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, ठगे थे एक करोड़ 12 लाख रुपये||लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती व मारपीट, फायरिंग में कई यात्री घायल, हंगामा||गढ़वा: डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को भेजा गया बाल सुधार गृह||मायके से ससुराल जाने के लिए निकली सतबरवा की महिला दूधमुंहे बच्चे के साथ लापता, खोजबीन करने का आग्रह||ED के समन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का लगाया आरोप||पलामू: डकैती की योजना बनाते पकड़े गये पांच लुटेरे, हथियार बरामद||क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टॉप पर पहुंची भारतीय टीम||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल
Monday, September 25, 2023
पलामूपलामू प्रमंडल

बेतरतीब तरीके से वाहन पार्क करने वाले हो जायें सावधान! ट्रैफिक पुलिस चला रही बाइक उठाओ अभियान

ट्रैफिक प्रभारी ने दिखायी सख्ती, कई गाड़ियां जब्त

पलामू : पुलिस की लाख मशक्कत के बाद भी शहर को जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। इसकी मुख्य वजह है लोगों द्वारा जहां-तहां बेतरतीब तरीके से अपने वाहनों को पार्क कर देना। सड़कों पर पब्लिक जहां मर्जी गाड़ी लगाकर चली जाती है। इससे दूसरों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इसे लेकर ट्रैफिक प्रभारी रामजीत सिंह ने गुरुवार को एक्शन में दिखे। उन्होंने मेदिनीनगर मेन बाजार क्षेत्र के छ: मुहान से पंच मुहान के पास से दर्जनों वाहनों को जब्त किया। वाहनों को उठाकर थाने ले जाया गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

ट्रैफिक प्रभारी ने बताया कि सभी वाहनों की सूची जिला परिवहन कार्यालय भेज दी गयी है। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने में लोगों को सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोड के दोनों ओर गाड़ियों की पार्किग के लिए जगह तय है। वाइट लाइन के पीछे गाड़ियों की पार्किग की जानी है। लेकिन लोगों की मनमानी इतनी बढ़ चुकी है कि ये लोग बीच रोड में ही गाड़ी पार्क कर चले जाते हैं। इसके बाद दूसरे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।