Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

फ्लोर टेस्ट के लिए बुलाया गया विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Jharkhand Assembly Special Session Adjourned

रांची : झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्र महतो ने विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र को मंगलवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चम्पाई सोरेन के नेतृत्व में बनी नयी सरकार के फ्लोर टेस्ट के लिए आहूत दो दिवसीय विशेष सत्र में सत्ता और विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई। दोनों पक्षों ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव में भाग लिया और एक-दूसरे पर लोकतंत्र की हत्या करने के आरोप लगाये।

आलमगीर आलम ने कहा कि हेमंत सोरेन के कार्यों को चम्पाई सोरेन के नेतृत्व में बनी सरकार आगे बढायेगी। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां भी गिनायीं। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का गठन भाजपा ने नहीं किया। यदि राज्य सरकार प्रस्ताव नहीं भेजती, तो अलग झारखंड नहीं बनता। इसके लिए हमारे 11 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया था। बिहार में हम गठबंधन की सरकार में थे। अलग राज्य के गठन में हमारा सबसे बड़ा योगदान था।

आलम ने भाजपा के उन आरोपों का भी जवाब दिया, जिसमें कहा गया कि राहुल गांधी भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातु नहीं गये। उन्होंने कहा कि खूंटी में राहुल गांधी ने भगवान बिरसा मुंडा के परिजनों से मुलाकात की। उनको सम्मानित भी किया। प्रधानमंत्री खूंटी आये थे। आदिवासियों को उम्मीद थी कि सरना कोड की सौगात प्रधानमंत्री उन्हें देंगे लेकिन उन्होंने क्या किया? आदिवासियों को निराश किया।

आलमगीर आलम ने कहा कि सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा कम और कांग्रेस पर ज्यादा हुई।उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग कांग्रेस के नाम से डर रहे हैं। ये जान रहे हैं कि आने वाले दिनों में देश कांग्रेसमय होने वाला है। क्योंकि, लोकतंत्र को बचाने में सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही सक्षम है।

सरकार के पार्ट-2 पर विपक्ष की ओर से बार-बार किये गये हमले का भी उन्होंने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 2019 में आई। मुख्यमंत्री ने इसे हेमंत सोरेन पार्ट-2 इसलिए कहा था, क्योंकि जनता ने हमें हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पांच साल के लिए जनमत दिया था। सभी जानते हैं कि भाजपा ने किस तरह इस चुनी हुई सरकार को गिराने के षड्यंत्र रचे। अंत में हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना पड़ा। हालांकि, हमारी सरकार गिरी नहीं। हम अपनी सरकार बचाने में कामयाब रहे। इसलिए हम इस सरकार को पार्ट-2 कह रहे हैं।

Jharkhand Assembly Special Session Adjourned