झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर, 11 और 12 फरवरी को इन जिलों में होगी बारिश, वज्रपात भी संभव
Jharkhand Weather Update Today
रांची : झारखंड के मौसम में एक बार फिर परिवर्तन होगा। 11 और 12 फरवरी को राज्य में फिर से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण होगी। 11 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से में बारिश की संभावना है। इसमें पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, कोडरमा जिले शामिल हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 12 फरवरी को पश्चिमी भाग के साथ-साथ मध्य भाग में भी बारिश की संभावना है, जिसमें खूंटी, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला जिले शामिल हैं। 11 और 12 फरवरी को इन जिलों में वज्रपात की भी संभावना है। 7 से 10 फरवरी तक प्रदेश भर में आंशिक बादलों का असर देखने को मिलेगा। बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, जो तीन डिग्री तक होगी, लेकिन तीन दिन बाद तापमान में गिरावट होगी। जो दो डिग्री तक होगा।
Jharkhand Weather Update Today