Breaking :
||झारखंड में पांचवें चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, आचार संहिता उल्लंघन के सात मामले दर्ज||लातेहार में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न, 65.24 फीसदी वोटिंग||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश
Tuesday, May 21, 2024
पलामूपलामू प्रमंडललातेहार

मनिका विधायक ने किया दो दिवसीय पलामू किला मेला का उद्घाटन, कहा- जल्द मिलेगा उत्कृष्ट मेले का दर्जा

Palamu Fort Fair News

पलामू : राजा मेदिनी राय की स्मृति में सतबरवा के फुलवरिया में आयोजित दो दिवसीय ऐतिहासिक पलामू किला जतरा मेला मंगलवार से शुरू हो गया। मेले का उद्घाटन मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह ने किया। उन्होंने मेला स्थल पर स्थापित राजा मेदिनीराय की आदमकद प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर मुख्य अतिथि विधायक रामचन्द्र सिंह ने कहा कि राजा मेदिनी राय एक महान एवं कुशल शासक थे। उनके शासन के दौरान लोगों को सुख और शांति का अनुभव हुआ। राजा मेदिनी राय के बारे में एक कहावत है- ‘धनी धनि राजा मेदनिया, घर-घर बाजे मथनिया।’ उन्होंने कहा कि हमारा समाज अशिक्षा और कुरीतियों में जकड़ा हुआ है, जिसे दूर करने के लिए समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को आगे आने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पलामू किला की मरम्मत का प्रयास किया जायेगा। अगले वर्ष से इसे उत्कृष्ट मेले का दर्जा दिया जायेगा, ताकि यह मेला राजा मेदिनी राय की कीर्ति को दूर-दूर तक फैला सके।

मेला आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि राजा मेदिनीराय की याद में करीब 62 वर्षों से पलामू किला मेला का आयोजन किया जाता रहा है। पलामू किला और मेला चेरो वंशीय राजाओं की धरोहर है जिसे बचाने की जरूरत है। पलामू किला जैसे ऐतिहासिक मेले को राजकीय मेला घोषित नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

मेले में पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। मेला कमेटी ड्रोन कैमरे से मेले की निगरानी कर रही है।

Palamu Fort Fair News