Breaking :
||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ-लातेहार मार्ग पर बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

लातेहार : बालूमाथ-लातेहार मार्ग पर ओल्हेपाठ गांव के पास मंगलवार को हुई बाइक दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। युवकों की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालू गांव निवासी सुरेश चौधरी के पुत्र प्रदीप चौधरी और कैला लोहरा के पुत्र संजय लोहरा के रूप में की गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायल युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉ. अमरनाथ प्रसाद ने दोनों घायलों की स्थिति गंभीर व चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनों युवक अपने घर से घरेलू काम के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए बालूमाथ साप्ताहिक बाजार आ रहे थे। इसी दौरान ओल्हेपाठ गांव के पास तीखेमोड पर वे नियंत्रण खो बैठे और दुर्घटनाग्रस्त हो गये। इस हादसे में दोनों बाइक सवारों के हाथ, पैर और सिर में गंभीर और अंदरूनी चोटें आयीं हैं।