Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में पति से विवाद के बाद अलग-अलग गांवों में दो महिलाओं ने किया आत्म*हत्या का प्रयास

लातेहार : एकीकृत बालूमाथ थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में मंगलवार को पति से विवाद के कारण दो महिलाओं ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

पहली घटना एकीकृत बालूमाथ थाना क्षेत्र के डाढ़ा गांव अंतर्गत नवा टोला में घटी, जहां अशोक यादव की पत्नी मुनीता देवी ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां वह डॉ. संजय सिद्धार्थ की देखरेख में है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

वही दूसरी घटना बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय से सटे चेताग गांव अंतर्गत कोठाटांड़ में घटी, जहां शंकर उरांव की पत्नी रीला देवी ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे परिजनों ने बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, जहां वह डॉ. संजय सिद्धार्थ की देखरेख में है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह दोनों महिलाओं का अपने पतियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते दोनों महिलाओं ने यह कदम उठाया। दोनों महिलाओं की गोद में छोटे-छोटे बच्चे हैं।

इधर, इस घटना की जानकारी बालूमाथ थाने को दे दी गयी है। जिसके आधार पर बालूमाथ थाना पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर पीड़ित परिवार से पूछताछ कर रही है।

Balumath Latehar Latest News