Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: प्रसव के लिए हेरहंज स्वास्थ्य केंद्र आयी महिला को चिकित्सक के अभाव में एएनएम ने किया रेफर, महिला ने वाहन में ही बच्चे को दिया जन्म

प्रदीप यादव/हेरहंज

लातेहार : जिले के हेरहंज प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह हेल्थ वेलनेस सेंटर में गुरुवार की रात होंजर निवासी रिझो देवी और उनके पति राजू गंझू प्रसव पीड़ा के बाद प्रसव के लिए निजी वाहन से रात 9 बजे आये थे। आधे घंटे के बाद रात्रि सेवा में कार्यरत एएनएम द्वारा उसे लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को ले जाने के लिए विभाग की ओर से न तो एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी और न ही किसी वाहन की व्यवस्था की गयी। प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को निजी वाहन से लातेहार जाना पड़ा। अंततः लातेहार जाने के दौरान रास्ते में महिला ने वाहन में ही एक बच्ची को जन्म दे दिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मामले की जानकारी जब स्थानीय पत्रकारों को हुई तो उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रकाश बड़ाईक को इसकी जानकारी दी।

मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लिया और शनिवार को हेरहंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच की और मामला सत्य पाया। हेरहंज स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के नहीं रहने से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए उन्हें बालूमाथ या लातेहार जाना पड़ता है। प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को प्रसव के लिए एएनएम पर निर्भर रहना पड़ता है। चिकित्सक के अभाव में प्रसव पीड़ित महिलाओं को छोटी-मोटी परेशानी होने पर भी रेफर कर दिया जा रहा है। यही कारण है कि महिला का प्रसव गुरुवार को हेरहंज स्वास्थ्य केंद्र में हो सकता था, लेकिन एएनएम की लापरवाही के कारण उसे रेफर कर दिया गया। जिससे प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला ने रास्ते में ही वाहन में बच्चे को जन्म दे दिया।

इस मामले में जब प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि मामला सही पाया गया है। टीकाकरण के लिए गयी एएनएम से बात करने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जायेगी। अगर इसमें कोई स्वास्थ्य कर्मी दोषी पाया गया तो उसे दंडित किया जायेगा।