Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल, सभी रिम्स रेफर समेत बालूमाथ की तीन ख़बरें

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग हुई बाइक दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

पहली घटना शुक्रवार की देर रात बालूमाथ-मुरपा मुख्य मार्ग पर पिंडारकोम गांव के पास घटी। जहां बिशनपुर गांव निवासी जोगिंदर उराँव उम्र लगभग 25 वर्ष बालूमाथ से अपने घर जा रहे एक मवेशी को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गये। इस घटना में घायल जोगेंद्र उरांव के पेट में मवेशी का सींग घुस गया।

दूसरी घटना गणेशपुर मुख्य पथ पर घटी जहां शेरेगड़ा निवासी रामा उराँव उम्र लगभग 30 वर्ष अपनी बाइक से गणेशपुर जाने के क्रम में नियंत्रण खो बैठा और गिरकर घायल हो गया।

तीसरी घटना बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के टमटमटोला के पास घटी। जहां बरियातू की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने सड़क पार कर रही प्रदीप साव की छह वर्षीय बेटी छोटी कुमारी को टक्कर मार दी, जिससे बच्ची घायल हो गयी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लाभुकों के बीच चूजों का वितरण

लातेहार : मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर पशुपालन विभाग की ओर से तीन लाभुकों के बीच मुर्गी चूजा का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के तहत धाधू पंचायत के तीन लाभुक शुमंती देवी, कांदो देवी शीतल उराँव थे।

इस दौरान प्रत्येक लाभुक को 50 प्रतिशत अनुदान, 500 पीस मुर्गी के चूजे, दवा, आवश्यक उपकरण एवं मुर्गी दाना का वितरण जिला पशुपालन पदाधिकारी देवनाथ कुमार चौरसिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उराँव एवं प्रखंड पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ शुशीला बागे द्वारा किया गया। मौके पर पशुपालन विभाग से जुड़े कई संगठन मौजूद रहे और सक्रिय भूमिका निभायी।

बालूमाथ बीडीओ ने स्थानांतरित सीओ सह सीडीपीओ को दी विदाई

लातेहार: शनिवार को बालूमाथ प्रखंड कार्यालय परिसर में एक सादे समारोह का आयोजन कर बालूमाथ के स्थानांतरित अंचल अधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आफताब आलम को बालूमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव ने गुलदस्ता देकर विदाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

मौके पर बालूमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सोम उरांव को स्थानांतरित आफताब आलम आलम ने बालूमाथ बाल विकास परियोजना पदाधिकारी का प्रभार भी सौपा।

मौके पर बाल विकास परियोजना से जुड़े पर्यवेक्षिका कामिनी कुमारी, विमला कुमारी, अनिता देवी, प्रखंड के प्रधान सहायक राजीव रंजन कुमार के साथ प्रखंड के कई कर्मी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Balumath Latehar Latest News