Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

विधायक सरयू राय ने की भविष्यवाणी, कहा- दिसंबर तक शायद ही बरकरार रहे हेमंत सरकार

रांची : भारतीय जनतंत्र मोर्चा के मुख्य संरक्षक और विधायक सरयू राय ने कहा कि जो संकेत मिल रहे हैं, उससे प्रतीत होता है कि झारखंड की हेमंत सरकार दिसंबर तक शायद ही बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार विधि सम्मत तरीके से काम नहीं कर रही है। करप्शन तेजी से बढ़ रहा है और सरकार से शिकायत करने के बावजूद कोई असर नहीं हो रहा है।

वह रविवार को कृष्णा पैलेस में मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित प्रतिनिधि सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। सरयू राय ने कहा कि लोग ईडी की मंशा पर सवाल उठाते हैं लेकिन मेरा सवाल यह है कि ईडी ने जिनके विरुद्ध भी कार्रवाई की है, उस कार्रवाई में कोई मीन-मेख निकला हो तो उसे सार्वजनिक करना चाहिए। कोई भ्रष्टाचार कर रहा है तो ईडी कार्रवाई करेगी ही। यदि किसी को लगता है कि ईडी की कार्रवाई में कोई गड़बड़ी है तो सप्रमाण उसे पब्लिक डोमेन में रखें।

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक ने कहा कि झारखंड की सरकार में करप्शन काफी बढ़ गया है। जो भी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही कहा कि उन्होंने विधानसभा में सबूतों के साथ तथ्य रखे लेकिन उन पर कोई एक्शन नहीं हुआ। स्पीकर के निर्देश के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कोई भी करप्शन चार्जेज हो, सरकार तुरंत एक कमेटी गठित कर देती है और कहती है कि 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट दें। 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट आ जानी चाहिए लेकिन झारखंड में तो तीन-तीन साल तक कोई रिपोर्ट नहीं आती। ये काम करने का कौन सा तरीका है?

उन्होंने कहा कि मैं 32 के खतियान के विरोध में नहीं हूं। आप करना चाहते हैं तो करें पर आपको 1932 और 2023 के बीच जो कुछ भी इस राज्य में घटा है, उसे समझना पड़ेगा। उसे आप न भूलें। यदि आप उसे भूलेंगे तो राज्य नहीं चलेगा। लोग दिखाते हैं अपना खतियान। हमें उससे कोई तकलीफ नहीं। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि इस झारखंड को अपना राज्य मानें। तभी बेहतर भविष्य सामने आयेगा।

Jharkhand Latest News Today