Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में हुई सडक दुर्घटना में लातेहार के दो सगे भाई घायल, एक की मौत, दूसरा रेफर

बबन पासवान/मनिका

लातेहार : जिले के मनिका थाना क्षेत्र के नदबेलवा मोड़ के पास शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गयी और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मनिका थाना प्रभारी ने पुलिस बल को मौके पर भेजा और मृतक व घायल भाईयों को मनिका अस्पताल लाया, जहां मृतक की पहचान सुनील सिंह उम्र करीब 25 वर्ष जबकि घायल की पहचान लोकेश सिंह, उम्र 15 वर्ष, दोनों पिता चमन सिंह, ग्राम मांजर, पोचरा, लातेहार के रूप में की गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार सुनील सिंह अपने भाई के साथ ससुराल केड़ीमहुआ से अपने गांव मांजर जा रहा था, तभी नदबेलवा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में सुनील सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि घायल लोकेश सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक सुनील सिंह के शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया है।

Latehar Manika Accident News