Breaking :
||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, दुर्गा पूजा शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील

लातेहार : दुर्गा पूजा के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान आम जनता से अपील की गयी कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी असुविधा की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से तुरंत निपटा जा सके।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

अधिकारियों ने कहा कि यह फ्लैग मार्च दुर्गा पूजा को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर निकाला गया। कहा कि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है, सभी चौक-चौराहों पर पुलिस की पैनी नजर है। असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। दुर्गा पूजा के दौरान अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

इस फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद परवेज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष मिश्रा, अंचल अधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो, थाना प्रभारी आशुतोष कुमार, एस‌आई गौरव सिंह समेत काफी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल थे।

Latehar Latest News Today