Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड: एक्शन में मंत्री बेबी देवी, देवघर कांवरिया पथ पर शराब की बिक्री पर लगायी रोक

रांची : हेमंत कैबिनेट में उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बनी बेबी देवी पदभार ग्रहण करने के बाद एक्शन में दिखी। उन्होंने मंगलवार को पहले कार्य दिवस पर देवघर के कांवरिया पथ पर शराब बिक्री पर रोक लगा दी है। उन्होंने निर्देश दिया कि देवघर के श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ मंदिर तक सभी प्रकार की मदिरा या शराब की बिक्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

मंत्री बेबी देवी ने ट्वीट कर लिखा कि देवघर के विश्वस्तरीय श्रावणी मेले में तथा बैद्यनाथ मंदिर तक के कांवरिया पथ पर किसी प्रकार की मदिरा और शराब की बिक्री पर नहीं होगी। इस क्षेत्र में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को विशेषकर बहन- बेटियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

गौरतलब है कि दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने सोमवार को राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली थी। उन्हें हेमंत सरकार में उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बनाया गया। मंत्री बनने के बाद बेबी देवी ने स्वर्गीय जगरनाथ महतो की तस्वीर को नमन करते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने की बात कही। बेबी देवी बिना विधायक बने झारखंड की तीसरी मंत्री बनी हैं।