Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरकोल्हान प्रमंडलझारखंड

चाईबासा: सर्च ऑपरेशन के दौरान तीन IED बम बरामद

पश्चिमी सिंहभूम : जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में तीन आइईडी बम बरामद कर निरोधक दस्ते के सहयोग से मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया। नक्सलियों के खिलाफ रविवार को चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत तुम्बाहाका और रेंगडा़हातु जंगली व पहाड़ी रास्ते में सुरक्षाबलों ने पांच-चांच किलोग्राम के इन आइईडी बमों को बरामद किया।

गौरतलब है कि दस अक्टूबर से पुलिस और सीआरपीएफ जवान टोंटो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेंगडा, पाठतोरब, गोबुरु, लुईया एवं अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र तथा गोइलकेरा थाने के कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरु, तिलायबेड़ा, बोयपाईससाग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। सूचना है कि भाकपा माओवादी नक्सली नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांड़े, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्वनी का दस्ता कोल्हान के जंगलों में भ्रमणशील है।

Jharkhand Latest News Today