Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, खेती करने की हुई पुष्टि

पलामू : पुलिस ने सोहदाग व महुंगाई में गांजे की खरीद बिक्री व खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों अशोक यादव व संदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। वहीं, इनके पास से करीब चार बोरी हरा भांग का पौधा और 850 ग्राम सूखा गांजा बरामद किया गया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

विश्रामपुर के एसडीपीओ सुरजीत कुमार ने रविवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गांजे की खरीद बिक्री के साथ ही इसकी खेती की जा रही है। सूचना के बाद सोहदाग व महुंगाई में कार्रवाई की गयी। इस दौरान सोहदाग में अशोक यादव, लालधारी यादव और सुख लाल यादव द्वारा गांजे की खेती करने की जानकारी मिली। उनके घर पर छापेमारी की गयी तो वहां से दो सफेद बोरे में रखा गांजे का पौधा बरामद हुआ।

इसके अलावा महुंगाई में संदीप कुमार यादव, नंदकिशोर सिंह, नंदू सिंह, विजय सिंह, तपेश्वर सिंह, कृष्ण सिंह, शंकर सिंह व सुरेंद्र यादव द्वारा गांजे की खेती की जानकारी मिली। इसके बाद नंदकिशोर सिंह के खपरैल के घर में सुखाने के लिए दो बोरियों में रखे गांजे का हरा पौधा बरामद किया गया। इसके अलावा 850 ग्राम सूखा गांजा मिला है।

Palamu News Today