Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Saturday, May 4, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में आयोजित दोगोला कार्यक्रम में झारखंड और बिहार के बीच हुआ मुकाबला, होली के गीतों पर रातभर झूमे लोग

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : मनिका प्रखंड के भदईबथान में दोगोला सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन राजद नेता गिरिजानंदन सिंह गिरी, भाजपा नेता रघुपाल सिंह,जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गिरिजानंदन सिंह उर्फ गिरी ने कहा कि हर वर्ष इसी दिन यहां के युवक इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करें और जो भी आर्थिक खर्च होगी उसकी पूरी भरपाई मैं खुद अपनी तरफ से करूंगा।

मौके पर उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को ललकारते हुए कहा कि किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जो हमारे कार्यकर्ताओं को आंख दिखाएंगे उनको मुहतोड़ जबाव दिया जाएगा।

मौके पर विशिष्ट अतिथि रघुपाल सिंह और जिप सदस्य बलवंत सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

मौके पर बिहार के अलवर से चलकर आये व्यास सुदर्शन यादव ने गणेश वन्दना से शमा बांधा उसके बाद एक से एक गीत प्रस्तुत किया। मुकाबला में उतरे धनबाद झारखंड के शिवशंकर व्यास ने दूसरे व्यास को कई गीतों के तर्जों पर आड़े हाथों लिया। दोनों व्यास एक दूसरे को खूब नीचा दिखाने का प्रयास किया। वहीं कई जगहों पर दोनों व्यास की चुटकियों पर दर्शक खूब लहालोट हुए। मौके पर आयोजक कमेटी ने तमाम आगंतुक अतिथियों और मीडिया प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र और माला देकर सम्मनित किया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी राणा भानू प्रताप सिंह, जितेंद्र प्रसाद यादव, राजद नेता देवबंश मांझी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजित कुमार, गोविन्द पासवान, अध्यक्ष पंकज यादव, सचिव गोविन्द यादव, उमेश यादव, विनोद यादव, टूनेश्वर यादव, अखिलेश यादव, सुजीत यादव, सुरेंदर यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।