Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का खुलासा, तीन गिरफ्तार, हथियार व औजार बरामद

पलामू में मिनीगन फैक्ट्री

पलामू : पुलिस ने जिले के नावा जयपुर थाना अंतर्गत कसवाखाड़ ग्राम में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। घटना में शामिल तीन अपराधियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। जबकि भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण और अर्धनिर्मित हथियारों के साथ तीन रायफल भी बरामद किया गया है।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को नावा जयपुर थाना क्षेत्र के कसवाखाड़ गांव निवासी सूर्यदेव मिस्त्री के घर छापेमारी कर हथियार व हथियार बनाने के औजार बरामद किये।

प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए एसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि सूर्यदेव मिस्त्री के घर से ही हथियार बनाने और बेचने का काम किया जाता था। पुलिस ने आरोपी सूर्यदेव मिस्त्री समेत हथियार खरीदने वाले दो अन्य आरोपियों उमेश सिंह और बिपिन बिहारी सिंह को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने एक दोनाली बंदूक, एक बीडीबीएल बंदूक, एक भरठूआ बंदूक, लकड़ी के बंदूक का बात एक पीस, ट्रीगर गार्ड एक पीस और एक बाइक समेत हथियार बनाने वाले कई सामानों को भी बरामद किया है।

सूर्यदेव मिस्त्री पूर्व में भी हथियार बनाने के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया है।

पलामू में मिनीगन फैक्ट्री