Breaking :
||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड के 60 हजार से अधिक पारा शिक्षकों की अप्रैल में होगी मूल्यांकन परीक्षा, जानिये पूरी डिटेल

पारा शिक्षक आकलन परीक्षा

रांची : झारखंड के 60 हजार से अधिक पारा शिक्षकों की मूल्यांकन परीक्षा अप्रैल माह में होगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल इसकी तैयारी कर रही है। 15 जनवरी तक दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर मूल्यांकन परीक्षा आवेदन के लिए आवेदन जमा करने की तिथि 10 फरवरी निर्धारित की गयी है।

प्रत्येक वर्ष एक जनवरी से होगी मानदेय में वृद्धि

पारा शिक्षकों, जिन्हें अब सहायक शिक्षक के रूप में जाना जाता है, के वेतन में इस वर्ष चार प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। निर्धारित नियमों के अनुसार मानदेय में वृद्धि प्रत्येक वर्ष एक जनवरी से होगी। इसकी शुरुआत एक जनवरी से हो चुकी है। जिन पारा शिक्षकों के प्रमाण पत्र सत्यापित हो चुके हैं, उनकी संतोषजनक सेवा की पुष्टि प्रशासनिक सह अनुशासनिक प्राधिकारी द्वारा की जा रही है।

झारखंड में 61421 पारा शिक्षक हैं कार्यरत

झारखंड में वर्तमान में 61421 पारा शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें से 12772 शिक्षक झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफल हुए हैं जबकि 47191 शिक्षक प्रशिक्षित हैं। वहीं, प्रदेश में 1458 अप्रशिक्षित हैं।

दस्तावेज सत्यापन में 300 पारा शिक्षकों को पाया गया फर्जी

अप्रैल माह से चल रहे दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया में अब तक करीब 300 पारा शिक्षकों को फर्जी पाया गया है। कई तो एफआईआर होने के डर से इस प्रक्रिया में शामिल ही नहीं हुए हैं। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार उचित प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण शिक्षकों ने नौकरी छोड़ दी है। जिले से भेजी गयी रिपोर्ट के अनुसार 89 पारा शिक्षकों के पते सही नहीं पाये गये। 13 पारा शिक्षकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

दो लेबल की होगी मूल्यांकन परीक्षा

पारा शिक्षकों के लिए मूल्यांकन परीक्षा दो लेबल की होगी। पहला लेबल कक्षा एक से पांच तक का होगा। वहीं, दूसरा लेबल कक्षा छह से आठ का होगा। पहले लेबल परीक्षा में छह पेपर होंगे। पेपर चार अनिवार्य होगा जबकि पेपर पांच और छह भाषा के होंगे। यह वैकल्पिक पेपर होगा। परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

सेकेंड लेबल परीक्षा की बात करें तो यह कक्षा छह से आठ तक के लिए ली जायेगी। इसमें पांच पेपर होंगे। इसमें पेपर एक से चार अनिवार्य पेपर होंगे। पांचवां पेपर वैकल्पिक होगा। परीक्षा 250 अंकों की होगी।

पारा शिक्षक आकलन परीक्षा