Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

Good News: झारखंड के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में CBSE की तर्ज पर शिक्षा देने की तैयारी

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर राज्य में शुरू होने वाले 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में सीबीएसई की तर्ज पर शैक्षणिक सत्र 2023-24 से पढ़ाई शुरू कर दी जायेगी। इसके लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने तैयारी पूर्ण कर ली है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

80 उत्कृष्ट विद्यालयों में से 48 विद्यालयों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। शेष 32 विद्यालयों का निर्माण अंतिम चरण में है, जो मार्च 2023 तक पूरा हो जायेगा। यही नहीं अप्रैल से प्रारंभ होने वाले शैक्षणिक सत्र से सभी 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का संचालन सीबीएसई की संबद्धता के साथ की जायेगी।

सीबीएसई से संबद्धता की प्रक्रिया पूरी

राज्य के 24 उत्कृष्ट विद्यालयों का सीबीएसई से संबद्धता के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है तथा शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए सीबीएसई द्वारा संबद्धता प्रदान कर दी गयी है। शेष 56 उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए सीबीएसई से संबद्धता के लिए आवेदन समर्पित कर दिया गया है। इन विद्यालयों को भी शैक्षणिक सत्र 2023-24 से संबद्धता के लिए आवश्यक सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी करते हुए संबद्धता प्राप्त हो जायेगी। जनवरी 2023 में सीबीएसई द्वारा सभी 80 उत्कृष्ट विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को सीबीएसई के अनुरूप विद्यालय संचालन के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा।

शिक्षकाें को हैप्पीनेस करिकुलम पर प्रशिक्षण

राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालय एवं 325 प्रखण्ड स्तरीय आदर्श विद्यालयों के लिए हर्ष जोहार कार्यक्रम बच्चों को हैप्पीनेस करिकुलम के आधार पर शिक्षित करने के लिए तैयार किया गया है। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है तथा हर्ष हैप्पीनेस करिकुलम तैयार किया गया है। विद्यालयों में यह 27 जनवरी से प्रारंभ होगा।