Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
बालूमाथलातेहार

बालूमाथ: स्कूटी से गिरकर घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए रिम्स किया गया रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के पास स्कूटी से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।

घायल महिला की पहचान छत्तीसगढ़ राज्य के रहने वाले सुनील कुमार गुप्ता की पत्नी रीता गुप्ता के रूप में हुई। जो हाल ही में छठ महापर्व को लेकर बालूमाथ प्रखंड के गणेशपुर ग्राम में अपने जीजा और दीदी प्रदीप गुप्ता के यहां आई हुई थी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इसी बीच बुधवार को बहन की बेटी आंचल गुप्ता के साथ स्कूटी द्वारा बालूमाथ बाजार सामग्रियों की खरीदारी करने जा रही थी। इसी बीच वह परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के पास अनियंत्रित होकर गिर पड़ी।

स्थानी लोगों की मदद से महिला को गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां पर डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने घायल महिला की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। इस घटना में घायल रीता गुप्ता के सिर और शरीर के कई अंगों में गंभीर और आंतरिक चोटें आईं हैं।