Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वर्गीय मूरत यादव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मेहंदी प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कई छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और एक से एक बढ़कर मेहंदी लगाकर अपनी कलाकृति दिखायी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्राचार्य अवनी कांत पाठक ने बताया कि विद्यालय में प्रतियोगिता के आयोजन होते रहने से संबंधित छात्र-छात्राओं में प्रतिभा का निखार आता है और समय-समय पर विद्यालय में कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती रही हैं और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार द्वारा मनोबल बढ़ाने को लेकर पुरस्कार से सम्मानित करने का कार्य भी किया जाता है।

इस मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा षष्ठ से अष्टम की बहनों ने भाग लिया। जिसमें सानिया, कंचन, पम्मी, प्रीति, प्रतिमा, रिचा और निक्कू आदि बहनों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रिया कुमारी कक्षा अष्टम, द्वितीय स्थान पर प्रीति कुमारी कक्षा सप्तम व तृतीय स्थान पर पम्मी कुमारी कक्षा अष्टम रही।